विदाई से पहले दुल्हे ने कर दी 2 लाख कैश और पल्सर बाइक की डिमांड, नहीं हुई पूरी तो उठा लिया ये कदम

सागर जिले के खुरई में वरमाला की रस्म के बाद दूल्हा पक्ष ने अचानक ₹2 लाख कैश और पल्सर बाइक की मांग कर दी. मांग पूरी न होने पर दूल्हा शादी के मंडप से बारात वापस ले गया.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में दहेज मांगना पड़ गया भारी
मध्य प्रदेश में दहेज मांगना पड़ गया भारी
google news

देश में दहेज प्रथा को रोकने के लिए तमाम कड़े कानून बने हैं लेकिन इसके बावजूद आज भी कई बेटियों के सपने इस कुप्रथा की बलि चढ़ रहे हैं. ताजा मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई से सामने आया है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम जैसी मायूसी में बदल गईं. 2 लाख नगद और एक पल्सर बाइक की मांग पूरी न होने पर दूल्हा शादी के मंडप से बारात लेकर वापस लौट गया.