सतना: पत्नी चिल्लाती रही-रोती बिलखती रही, बेबस मजदूर को बाल पकड़कर घसीटा, मूकदर्शक बने रहे लोग; जानें पूरा मामला

नागौद (सतना) में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक दबंग ने काम कर रहे बेबस मजदूर धीरू चौधरी को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा, जबकि उसकी पत्नी लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही.

ADVERTISEMENT

सतना से आया हैरान करने वाला मामला
सतना से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक दबंग व्यक्ति ने काम कर रहे एक गरीब मजदूर के साथ ऐसी बेरहमी और हैवानियत की, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. इस पूरी घटना के दौरान मजदूर की बेबस पत्नी अपने पति को बचाने के लिए रोती-चिल्लाती रही, हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा.