श्योपुर: स्कूल में हेडमास्टर को चप्पलों से पीटा, जानें आखिर किस बात पर भड़का रसोइया नसीर बानो और उसके पति का गुस्सा?

MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्कूल परिसर बना जंग का मैदान! महिला रसोइया और उसके पति ने हेडमास्टर को चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. खाने की खराबी और पढ़ाने में बाधा डालने का विरोध करने पर हुआ यह विवाद. पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. देखिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

 हेडमास्टर को चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
हेडमास्टर को चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
Google CTA

MP Sheopur Headmaster News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के एक एकीकृत शासकीय माध्यमिक स्कूल परिसर में महिला रसोइया और उसके पति ने ऑन-ड्यूटी हेडमास्टर पर चप्पलों से हमला कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस घटना के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों व शिक्षकों में हड़कंप फैल गया.