MP: 65 साल के किसान की पीठ पर सवार हुए पटवारी! वीडियो वायरल हुआ तो पता चली जूतों वाली कहानी, SDM ने दिए जांच के आदेश

Sidhi Patwari Nilesh Namdeo Viral Video: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां फसल नुकसान का जायजा लेने पहुंचे हल्का पटवारी नीलेश नामदेव अपने नए जूते भीगने से बचाने के लिए 65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर लदकर नाला पार करते कैमरे में कैद हो गए. वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है.

ADVERTISEMENT

टवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर सवार होकर पार किया नाला.
टवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर सवार होकर पार किया नाला.
Google CTA

Mp Nilesh Namdeo Sidhi Patwari Viral Video: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से प्रशासनिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाली एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. विंध्य क्षेत्र में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन करने पहुंचे हल्का पटवारी नीलेश नामदेव ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं. पटवारी साहब ने अपने नए चमचमाते जूतों को पानी और कीचड़ में गंदा होने से बचाने के लिए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की पीठ को ही अपनी सवारी बना लिया.