देवर भाभी से बनाता था संबंध...बड़े भाई ने पकड़ा तो उनके साथ हो गया ये बड़ा कांड, मध्य प्रदेश का हैरान करने वाला मामला

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रिश्तों को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देवर पर भाभी से अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई की हत्या का आरोप लगा है. आरोपी ने भाई का गला घोंटकर हत्या की और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया. लेकिन मामले का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोल दिया. फिलहाल अब आरोपी जेल में बंद है.

ADVERTISEMENT

देवर-भाभी के अवैध संबंधों का सनसनीखेज मामला
देवर-भाभी के अवैध संबंधों का सनसनीखेज मामला (सांकेतिक तस्वीर)
google news

MP Crime News: मध्य प्रदेश से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक देवर पर अपनी भाभी से अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई की हत्या करने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी देवर को उसके बड़े भाई ने कई बार भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि लगातार हो रहे झगड़ों से परेशान होकर देवर ने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची और मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की. लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आराेपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.