Ujjain Rape Case: उज्जैन में फुटपाथ पर रेप, पीड़ित बोली- शराब पिलाकर किया दुष्कर्म; VIDEO वायरल

Ujjain Rape Case: सड़क किनारे फुटपाथ में महिला से एक युवक द्वारा दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो को देख पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और मामले में संज्ञान लेते हुए अश्लील हरकत करने वाले बदमाश को तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

ujjain_rapecase
उज्जैन में फुटपाथ में रेप का बड़ा मामला सामने आया है.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

फुटपाथ में महिला से एक युवक के दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

point

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे शराब पिलाई, दुष्कर्म किया

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के शहर उज्जैन में एक महिला के साथ फुटपाथ पर रेप किया गया. यही नहीं, सरेराह रेप के साथ ही वीडियो भी बनाया गया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे शराब पिलाई, इसके बाद दुष्कर्म किया. रेप की घटना शहर के कोयला फाटक चौराहे के फुटपाथ पर हुई. अब जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.