उमरिया के डॉ. खान पर गंभीर आरोप, अभिषेक बन युवती के साथ बनाए रिलेशन, अब ब्लैकमेल कर ऐंठ रहे लाखों रुपए

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक मुस्लिम डॉक्टर का अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, दुष्कर्म और अश्लील वीडियो के जरिए लाखों रुपये की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

उमरिया से आया हैरान करने वाला मामला
उमरिया से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से 'लव जिहाद' और ब्लैकमेलिंग का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम डॉक्टर पर आरोप है कि उसने पहले तो असली धार्मिक पहचान छिपाई, खुद को हिंदू बताया और एक महिला को प्रेम के जाल में फंसाकर और उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के पर्सनल वीडियो और तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये भी ऐंठ लिए. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.