MP News: टीचर की शर्मनाक करतूत, उमरिया में छात्राओं से करता था बैड टच, परिजनों ने ऐसे सिखाया सबक
MP Viral Video: उमरिया के हडिया सरकारी स्कूल में शिक्षक गणेश त्रिपाठी पर छात्राओं के साथ 'बैड टच' और अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश का वीडियो हो रहा वायरल
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के साथ 'बैड टच' और अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगे हैं. छात्राओं की हिम्मत और परिजनों के हंगामे के बाद अब यह मामला पुलिस की चौखट तक पहुंच गया है.