MP Viral: ADM मैडम ने पुलिसकर्मियों से कराई खाट की बुनाई, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के नीमच की एक ADM का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स से खाट बुनवा रही हैं. इसका वीडियो खुद एडीएम मैडम ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोग मैडम को ट्रोल करने लगे.

ADVERTISEMENT

नीमच में पदस्थ एडीएम मैडम का वीडियो हो रहा वायरल.
नीमच में पदस्थ एडीएम मैडम का वीडियो हो रहा वायरल.
google news

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के राजस्थान की सीमा से सटे जिले नीमच की एक ADM का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स से खाट बुनवा रही हैं. इसका वीडियो खुद एडीएम मैडम ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है और हंसते हुए बता रही हैं कि छुट्टी के दिन का उपयोग कैसे करते हैं? क्या आपको आता है, बताइएगा? वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने मैडम को ट्रोल करना शुरू कर दिया.