MP: बेटी हिंदू, पिता मुसलमान! राजगढ़ में अब्दुल्ला खान करेंगे नंदिनी का कन्यादान, मिसाल बनी यह शादी
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अब्दुल्ला खान नाम के व्यक्ति अपनी हिंदू साली नंदिनी को बेटी की तरह विदा कर रहे हैं. माता-पिता के निधन के बाद अब्दुल्ला ने उसे पाला और अब वे पूरी हिंदू परंपरा के साथ उसका कन्यादान करेंगे.
ADVERTISEMENT

MP News
नफरत और बंटवारे की खबरों के बीच मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो हर किसी का दिल जीत रही है. यहां एक मुस्लिम परिवार अपनी हिंदू बेटी की शादी पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न करा रहा है. सबसे खास बात यह है कि इस शादी में दुल्हन का कन्यादान उसके मुस्लिम पिता अब्दुल्ला हक खान करेंगे.