MP Viral Video: अजब एमपी की गजब खबर! पति का कटा चालान तो पत्नी को थाने में आ गई 'माता', पुलिस भी रह गई दंग
ग्वालियर के भितरवार थाने में एक महिला ने पति की बाइक का चालान कटने से बचाने के लिए "माता आने" का नाटक किया, जिससे पुलिसकर्मी असमंजस में पड़ गए. पुलिस ने महिला को शांत करने के लिए भेंट दी और बिना जुर्माना लिए बाइक छोड़ दी, जिसका वीडियो अब वायरल है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश न्यूज
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. अक्सर लोग ट्रैफिक चालान से बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं, लेकिन ग्वालियर के भितरवार थाने में जो हुआ, उसने पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ा दिए. यहां एक महिला ने अपने पति की बाइक का चालान कटने से बचाने के लिए ऐसा पैंतरा अपनाया कि पुलिस को हार मानकर बाइक की चाबी लौटानी पड़ी.