देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्यों की नियुक्ति, मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले पर मचा बवाल

'वक्फ संशोधन अधिनियम 2025' के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों (मनोज मालपानी और अनिमेश भार्गव) को नियुक्त किया है.

ADVERTISEMENT

देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य
देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य
Google CTA

देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य के वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम यानी हिंदू सदस्यों को शामिल किया गया है. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए यह ऐतिहासिक और बड़ा कदम उठाया है. 'वक्फ संशोधन अधिनियम 2025' के लागू होने के बाद मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने इस नए कानून के तहत बोर्ड का गठन किया है. सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक बयानों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.