MP Weather 1 June: नौतपा खत्म होते ही MP में मौसम का महा-यूटर्न,1 जून को इन जिलों में बरसेगा पानी, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather 1 June: 1 जून 2026 को मध्य प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है. जहां ट्रफ लाइन के असर से भीषण लू से राहत मिलेगी और भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में तेज आंधी व झमाझम बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
google news

MP Weather Update 1 June: मई की झुलसाने वाली गर्मी और भीषण लू झेलने के बाद अब मध्य प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर आ रही है. अगर आप सोच रहे हैं कि जून महीने की शुरुआत कैसी होगी तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 जून 2026 को प्रदेश का मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है.