MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में हीट और स्टॉर्म का डबल अटैक, जानिए आपके जिले का हाल
मध्य प्रदेश में 1 मई को मौसम मिला-जुला रहेगा. कई जिलों में तेज गर्मी के साथ तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं कुछ इलाकों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
मध्य प्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में मौसम ने मिलाजुला रुख दिखाया है. कहीं हल्की बारिश और आंधी देखने को मिली, तो कई जिलों में भीषण गर्मी का असर बरकरार रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक 1 मई को भी प्रदेश में गर्मी और बदलते मौसम का यही ट्रेंड जारी रहने वाला है. कुछ इलाकों में राहत की बूंदें गिर सकती हैं, जबकि कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार बना रहेगा.