MP Weather: मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें 12 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 12 अक्टूबर को मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है. ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और सतना में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी है. भोपाल में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मध्य प्रदेश में 12 अक्टूबर को मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल सकते हैं. प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और सतना में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.