MP Weather Alert: 13 अगस्त को कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट
मध्य प्रदेश में 13 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा. कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. श्योपुरकलां में अति भारी बारिश का अलर्ट है. रतलाम, उज्जैन और नीमच में भारी बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. भोपाल में 27 डिग्री तापमान रहेगा.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है. 13 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ भी प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है. इन मौसमी सिस्टम के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.
