MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम, 24 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में 24 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा. डिंडोरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है. कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में बादल और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने 24 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. खासकर डिंडोरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का खतरा है. इसके अलावा कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
