MP में 24 मई को घर से निकलने से पहले जान लें IMD का 'रेड और ऑरेंज' अलर्ट, इन जिलों में पारा 47 पार

MP Weather 24 May: IMD के अनुसार 24 मई को पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा जिसके चलते बुंदेलखंड-बघेलखंड में 'रेड अलर्ट' और भोपाल-इंदौर समेत पश्चिमी क्षेत्रों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में 24 मई का मौसम
मध्य प्रदेश में 24 मई का मौसम
google news

MP Weather Update 24 May: अगर आप 24 मई को मध्य प्रदेश की सड़कों पर दोपहर के वक्त निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए! अपने चेहरे को ढकने के लिए स्कार्फ, आंखों पर चश्मा और हाथ में पानी की बोतल रखना बिल्कुल मत भूलिएगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार रविवार यानी 24 मई को पूरा मध्य प्रदेश एक तरह से 'भट्टी' की तरह तपने वाला है. सूरज देवता इस कदर आग उगलेंगे कि प्रदेश के कई हिस्सों में 'सीवियर हीट वेव' यानी भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है.