MP Weather: 3 जुलाई को मध्य प्रदेश में बारिश का बड़ा अलर्ट, इन जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 3 जुलाई को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट समेत कई जिले अलर्ट पर हैं.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय है और 3 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र के अनुसार, पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. वहीं कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है.