MP Weather: 7 सितंबर को कई जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगह भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिस्से में भी गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं. अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
Google CTA

मध्य प्रदेश में मानसून का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 7 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी हिस्सों में भी गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.