MP Weather Alert: भोपाल में चमकेगी धूप तो जबलपुर-रीवा समेत इन 16 जिलों में गरजेंगे बादल, जानें 8 अक्टूबर का हाल!

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 16 जिलों (जबलपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली आदि) में 8 अक्टूबर को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल
Google CTA

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. 8 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है.