MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में आज भी लोगों को झेलनी पड़ेगी मौसम की मार, कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट जारी
MP Weather Alert: MP में 11 जून को मौसम का बदला मिजाज. कुछ जिलों में बारिश की संभावना, तो कई जिलों में लू का अलर्ट जारी. जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम आज.
ADVERTISEMENT

AI इमेज
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है, लेकिन 11 जून, 2025 को कुछ इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जो लोगों को थोड़ी राहत दे सकता है. पिछले 24 घंटों में इंदौर और जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहा. खजुराहो में तापमान 45.8°C तक पहुंच गया, जबकि खरगोन में न्यूनतम तापमान 22.0°C दर्ज हुआ. कई जिलों में लू ने परेशानी बढ़ाई है.
