MP Weather: मध्य प्रदेश में नौतपा से पहले ही 'आग' उगलने लगा आसमान, 13 मई को लू का रेड अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

13 मई को पूरा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहने वाला है, फिलहाल अगले 3-4 दिनों तक किसी भी बड़े मानसूनी सिस्टम या बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश वेदर
मध्य प्रदेश वेदर
google news

MP Weather Update 13 May: मध्य प्रदेश में इस समय सूरज के तेवर बेहद तीखे बने हुए हैं. IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 13 मई 2026 को प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का जबरदस्त असर देखने को मिलेगा. राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने पूरे प्रदेश को भट्टी की तरह तपा दिया है. मौसम विभाग ने खासतौर पर पश्चिमी और उत्तरी मध्य प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की है.