MP Weather News: मध्य प्रदेश के 37 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 37 से अधिक जिलों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों में मैहर में भारी बारिश हुई, जबकि खजुराहो 38.1 डिग्री तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास बने एक नए वेदर सिस्टम (कम दबाव का क्षेत्र) की वजह से राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम केंद्र भोपाल ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 37 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है.
