MP Weather: मध्य प्रदेश में नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, आज जबलपुर- सागर समेत 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश में बीते एक सप्ताह से भी अधिक से लगातार बारिश हो रही है. आज भी मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

mp_weather_update
mp_weather_update
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

भारी बारिश के चलते नदी-तालाबों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

point

मौसम विभाग ने आज 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश में बीते एक सप्ताह से भी अधिक से लगातार बारिश हो रही है. जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात तो कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं. मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में सीजन की बारिश का आधा कोटा पूरा हो चुका है. तो वहीं दूसरी तरफ अभी बारिश से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है.