MP Weather: मध्यप्रदेश में आज शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

20 दिसंबर को मध्य प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, हालांकि सुबह के समय कई जिलों में कोहरा देखने को मिल सकता है. दिन में हल्की ठंड के साथ धूप रहेगी, जबकि रात के समय तापमान गिरने से ठंड और बढ़ने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

MP weather today
MP weather today
google news

मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर को भी मौसम का मिजाज राहत देने वाला नहीं है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. खासतौर पर ग्वालियर-चंबल, विंध्य और आसपास के इलाकों में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे और शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.