MP Weather Update: छाता तैयार रखिए! मध्य प्रदेश में 1 जुलाई को मॉनसून दिखाएगा असली तेवर, IMD का भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 1 जुलाई 2026 को मॉनसून की सक्रियता के कारण भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

MP Weather Alert 12 June: भोपाल समेत 20 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट, जानें लू और मानसून का हाल
तस्वीर- AI
google news

अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और कल यानी 1 जुलाई 2026 को किसी जरूरी काम से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो अपने साथ छाता या रेनकोट रखना बिल्कुल मत भूलिएगा. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मॉनसून महाराज अब पूरे मूड में आ चुके हैं. 30 जून को मॉनसून ने मध्य प्रदेश के कई और हिस्सों में अपनी मजबूत दस्तक दे दी है और अब 1 जुलाई को यह पूरे सूबे को तरबतर करने के लिए तैयार है.