MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट!
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 13 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध छा सकती है. खरगौन में तापमान सबसे अधिक (32.8°C) और पचमढ़ी में सबसे कम (8.2°C) दर्ज किया गया है. अगले तीन दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT

MP Weather News
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है. ठंड की तीव्रता अब कम हो रही है, लेकिन सुबह और रात के समय अब भी हल्की ठंड बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं भी बारिश या आंधी-तूफान की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.