MP Weather Update: भोपाल और सीहोर में आसमान साफ, जानिए 13 अक्तूबर को कैसा रहेगा राजधानी का मिजाज
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 13 अक्तूबर को मानसून की विदाई के बाद अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, जिससे बारिश की कोई संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather Update: मानसून की विदाई के बाद मध्य प्रदेश का मौसम अब पूरी तरह से करवट ले चुका है. आसमान साफ होने लगा है और दिन में हल्की धूप के साथ-साथ रात और सुबह-सुबह हल्की ठंड यानी 'गुलाबी ठंड' का अहसास शुरू हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अक्तूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने वाला है. बारिश की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है.
