15 अगस्त पर MP के मौसम का हाल: भोपाल-इंदौर में रिमझिम तो जबलपुर-रीवा में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें पूरा अपडेट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के डिप्रेशन और मानसूनी ट्रफ के कारण भोपाल, इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में बारिश के आसार हैं. जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी के बीच स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले छतरी साथ रखने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
Google CTA

MP Weather Update 15 August: 15 अगस्त यानी हमारी आजादी का सबसे बड़ा पर्व. स्कूल-कॉलेजों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में तिरंगा फहराने और परेड की तैयारियां जोरों पर हैं. बच्चों में झांकियों का उत्साह है तो बड़ों में प्रभात फेरी का. लेकिन क्या इस बार स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बारिश खलल डालेगी या मौसम खुशनुमा रहेगा?