MP Weather Update: एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 16 जुलाई को इन जिलों में आंधी और बिजली गिरने का बड़ा अलर्ट
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी के नए मौसमी तंत्र के चलते 16 जुलाई को सिंगरौली, शहडोल और रीवा सहित कई पूर्वी-दक्षिणी जिलों में वज्रपात व 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है. वर्तमान में ग्वालियर 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म और पचमढ़ी 20.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है. यह मौसमी प्रणाली अगले 2 दिनों में और अधिक मजबूत होकर गहरे अवदाब में तब्दील हो जाएगी. इस नए सिस्टम के असर से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में मानसून तेजी से सक्रिय होगा, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां काफी बढ़ेंगी.
