Weather Update: MP में मौसम का डबल रोल, भोपाल-इंदौर में रिमझिम फुहारें, तो ग्वालियर-मुरैना में आंधी का तांडव, जानें अपने जिले का हाल

मध्य प्रदेश में 16 जून 2026 को प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मालवा-निमाड़ अंचल में दिन के समय लोगों को 37°C तक की उमस भरी चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिससे शाम को राहत मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली के सभी 11 जिलों में येलो अलर्ट
दिल्ली के सभी 11 जिलों में येलो अलर्ट
google news

MP Weather 15 June: मौसम का मिजाज आजकल किसी के भी समझ से बाहर है. कभी एकदम से पसीना छुड़ाने वाली गर्मी पड़ने लगती है तो कभी झमाझम बारिश होने लग रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक 16 जून 2026 को पूरे मध्य प्रदेश में मौसम का ऐसा ही कुछ मिला-जुला डबल रोल देखने को मिलने वाला है. अगर आप कल बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो छतरी और पानी की बोतल दोनों साथ रखना फायदे का सौदा रहेगा.