MP Weather Update: 21 मार्च को भी थमेगा नहीं आंधी-बारिश का दौर, इन जिलों में ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट'
MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में सक्रिय हुए नए वेदर सिस्टम के चलते 21 मार्च को 30 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. बेमौसम हुई इस बरसात ने जहां तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं तैयार फसलों पर संकट खड़ा होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं.
ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. कड़कड़ाती धूप के बीच अचानक सक्रिय हुए तीन वेदर सिस्टम ने पूरे प्रदेश को 'कूलिंग मोड' पर डाल दिया है. मौसम विभाग ने 21 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है.