MP Weather 25 June: रीवा और शहडोल में आसमान से बरसेगी 'आग' या मिलेगी राहत? IMD ने जारी की कल के मौसम की सबसे बड़ी अपडेट
MP Weather 25 June: मध्य प्रदेश में 25 जून 2026 को मॉनसून की एंट्री से भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश के साथ मौसम सुहाना रहेगा.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) की तरफ से एक बहुत बड़ी गुड न्यूज़ आ रही है. जिस मॉनसून का हम सब बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे उसने आखिरकार मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अपनी धांसू एंट्री मार दी है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ते हुए सूबे के एक बड़े इलाके को अपने आगोश में ले चुका है. इसका सीधा मतलब यह है कि अब भीषण नौतपा और जून की झुलसाने वाली गर्मी के दिन लदने वाले हैं. हालांकि, मौसम का मिजाज अभी पूरी तरह से बदला नहीं है। IMD की ताजा अनुमान के अनुसार, 25 जून 2026 को पूरे मध्य प्रदेश में एक जैसा मौसम नहीं रहने वाला है. राज्य को दो अलग-अलग हिस्सों- पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश- के हिसाब से समझें तो कहीं पर मेघ मेहरबान रहेंगे, तो कहीं पर उमस पसीने छुड़ाएगी. आइए बेहद आसान शब्दों में जानते हैं कि आपके जिले में कल मौसम का क्या हाल रहने वाला है.