MP Weather 26 June: एमपी में मानसून की धमाकेदार एंट्री, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं आंधी-तूफान, जानें 26 जून को आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने सीहोर, सागर और आगर-मालवा में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. वहीं, राजधानी भोपाल और इंदौर सहित पूरे प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आएगी.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update
google news

MP Weather 26 June: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए कड़कड़ाती धूप और चिपचिपी गर्मी के दिन अब लद चुके हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मध्य प्रदेश में बेहद धमाकेदार एंट्री मार ली है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव है, जिसकी वजह से अगले कुछ दिन पूरे एमपी में झमाझम बारिश का दौर चलने की संभावना है. ऐसे में अगर आप 26 जून 2026 को घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो जरा संभलकर. मौसम विभाग के प्रीडिक्शन के अनुसार कल प्रदेश के कई हिस्सों में न सिर्फ भारी बारिश होगी, बल्कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान भी चल सकता है.