MP Weather Update: इंदौर-भोपाल में खिली धूप या जबलपुर में झमाझम? जानिए, 30 सितंबर को कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 30 सितंबर को मानसून की विदाई के साथ अधिकांश जिलों में मौसम साफ और खुशनुमा रहने का अनुमान है. दिन में हल्की खिली धूप खिलने और रात के तापमान में गिरावट आने से प्रदेश भर में गुलाबी ठंड की सुहानी शुरुआत होगी.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
Google CTA

MP Weather Update: सितंबर का महीना जाते-जाते मध्य प्रदेश की आबो-हवा में हल्की सी सिहरन घोलने लगा है. मानसून का भारी-भरकम दौर अब लगभग अपनी अंतिम सांसें ले चुका है और प्रदेश में धूप-छांव का नया खेल शुरू हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के आधिकारिक आंकड़ों और ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 30 सितंबर को प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का दौर थम चुका होगा.