मौसम विभाग की चेतावनी: उज्जैन, इंदौर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए 4 अगस्त को कैसा रहेगा मिजाज

MP Weather Update 4 August: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 4 अगस्त को मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा और रीवा समेत अधिकांश जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
Google CTA

MP Weather Update 4 August: मध्य प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने 4 अगस्त को लेकर नया अपडेट जारी किया है. तो अगर आप कल घर से बाहर किसी काम, दफ्तर या खरीदारी के लिए निकलने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए ही है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 4 अंगस्त को एमपी में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं. 4 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश दोनों ही हिस्सों में बिजली कड़कने, गरज-चमक होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. आसान भाषा में कहें तो दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में धूप-छांव का खेल चलेगा और दोपहर या शाम के समय गर्जना के साथ बौछारें गिर सकती हैं.