7 जुलाई को छिंदवाड़ा और जबलपुर बेल्ट में हो सकती है आफत की बारिश! नदी-नाले उफान पर, घर से निकलने से पहले देखें IMD की चेतावनी
MP Weather Forecast 7 July: 7 जुलाई 2026 को उड़ीसा और झारखंड के सिस्टम के चलते पूरे मध्य प्रदेश में झमाझम मानसून की बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) ने इंदौर-बड़वानी में भारी बारिश और भोपाल-जबलपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
मध्य प्रदेश वालों के लिए मौसम विभाग (IMD) की तरफ से एक बड़ी खबर आ रही है. अगर आप 7 जुलाई को बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो रुकिए पहले आसमान का मूड जान लीजिए. असल में झारखंड और उड़ीसा के ऊपर बादलों का एक तगड़ा सिस्टम बना हुआ है जो सीधे हमारे एमपी की तरफ नमी से भरे काले-घने बादलों की पूरी फौज भेज रहा है.नतीजतन 7 जुलाई को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं तो बादल ऐसे बरसेंगे कि सड़कें तालाब बन जाएंगी. तो चलिए जानते हैं कि 7 जुलाई को जिले में मौसम का क्या हाल रहने वाला है.
