MP Weather Update: राजगढ़ सबसे ठंडा, अब 8 फरवरी से इन शहरों की बढ़ेगी मुसीबत, मौसम विभाग ने किया अलर्ट!

8 फरवरी से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के 30 जिलों में घना कोहरा और ठिठुरन बढ़ेगी. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मावट की बारिश की संभावना जताते हुए ग्वालियर-चंबल समेत कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Today
google news

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है. उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है. इस बीच मौसम विभाग ने 8 फरवरी से एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने की चेतावनी दी है जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा.