MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 फरवरी को कड़ाके की ठंड या बढ़ेगी तपिश? जानें वेदर रिपोर्ट
MP Weather Forecast Feb 14: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिसके चलते 14 फरवरी को दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड का दोहरा अहसास बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, हालांकि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT

Bihar weather Forecast
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम इन दिनों लुका-छिपी का खेल खेल रहा है. फरवरी के महीने में ही लोगों को मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड की पूरी तरह विदाई नहीं हुई है. हिमालयी क्षेत्रों में एक्टिव हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.