MP Weather Update: मानसून का नया सिस्टम एक्टिव, 8 सितंबर को मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय नए सिस्टम के कारण 8 सितंबर को मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
Google CTA

मध्य प्रदेश में मानसून की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 8 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम और लो-प्रेशर एरिया की वजह से राज्य के पूर्वी और मध्य जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.