MP Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच कुछ जिलों में धूप तो कहीं 'येलो अलर्ट', जानें 19 जनवरी को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: 19 जनवरी को मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह के समय कई जिलों में ठंड और कोहरा देखने को मिल सकता है. दिन चढ़ने के साथ ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

IMD weather forecast Bihar
बिहैार में आज पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
google news

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं. कहीं कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है तो कहीं दिन में खिलखिलाती धूप राहत दे रही है. अगर आप भी 19 जनवरी यानी आज घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके जिले में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है .