MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मध्य प्रदेश में 11 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा. जबलपुर, कटनी और उमरिया समेत 30 से अधिक जिलों में 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट है. वहीं, खजुराहो 46 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
google news

मध्य प्रदेश में 11 जून को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. एक तरफ कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.