MP Weather Alert: सावधान! 20 जून को एमपी के इन जिलों में चलेगी धूलभरी आंधी, कहीं गिरेगी बिजली तो कहीं पारा 41 पार!
मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग दिख रहे हैं. 20 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने, बिजली गिरने और हल्की बारिश का अलर्ट है. खजुराहो में सबसे अधिक 41.4°C और धार में सबसे कम 22.6°C तापमान दर्ज हुआ है. मौसम विभाग ने किसानों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. राज्य के कई हिस्सों में जहां आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ जिलों में सूरज के कड़े तेवर लोगों को हलाकान कर रहे हैं. मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, आगामी 20 जून को भी पूरे प्रदेश में ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग ने शनिवार (20 जून) को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और कुछ जगहों पर तेज रफ्तार आंधी चलने की चेतावनी जारी की है.