MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के इन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने 28 जून को डिंडोरी, बालाघाट और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. धार के पीथमपुर में सबसे ज्यादा 131 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है.
ADVERTISEMENT

mp weather update
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा इस समय सूरत, इंदौर और मंडला से होकर गुजर रही है, जिससे अगले तीन-चार दिनों के भीतर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल बनी हुई हैं. रविवार, 28 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में झंझावात, गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने आम जनता और विशेष रूप से किसानों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.