MP Weather: मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह भी झमाझम बारिश, इन संभागों में सबसे ज्यादा असर
मध्य प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय है। सात दिनों में करीब 4.2 इंच बारिश हुई और सीजन का आंकड़ा 21 इंच पहुंच गया. भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. बीते सात दिनों में मध्य प्रदेश में करीब 4.2 इंच बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में करीब 21 इंच बारिश हो चुकी है. हालांकि कुल बारिश अभी भी सामान्य से 12 फीसदी कम है. मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है.
