MP Weather 15 June: भोपाल इंदौर ग्वालियर समेत 41 जिलों में आंधी बारिश का चेतावनी, इन 15 जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल
MP Weather June 15: मध्य प्रदेश में फिलहाल कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं तो कहीं भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं लोग. इस बीच मौसम विभाग ने 15 जून के लिए पूर्वानुमान किया है. घर से निकलने से पहले जरूर जान लीजिए कैसा है आपके यहां के मौसम का हाल,
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल जान लीजिए
MP Weather 15 June: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. वहीं कल की बात करें तो कल यानी 15 जून को कई जिलों में सूरज के कड़े तेवर देखने को मिलेंगे तो कहीं जमकर बारिश होगी. IMD भोपाल के पूर्वानुमान के अनुसार भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभागों में आने वाले 24 घंटो में जमकर बारिश हो सकती है, इतना ही नहीं कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी ने भी दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातक हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित करीब 41 जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.