मध्य प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट, नदियां उफान पर
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण सीहोर और हरदा सहित कई जिलों में नदियां उफान पर हैं, जिससे जिला मुख्यालयों से गांवों का संपर्क टूट गया है और प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी ओर, खरगोन जिले में हुई इस भारी बारिश से किसानों को राहत मिली है और धान की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश में बाढ़ के आसार
MP Weather: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नदियां और नाले उफान पर हैं जिससे कई पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है. हालत यह है कि कई गांवों का जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह कट गया है. घरों स्कूलों और खेतों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है. जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.
