MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट, भोपाल में खोलने पड़ गए डैम

MP Weather: मध्यप्रदेश में अब बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिन बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. भोपाल में तो बीती शाम इतनी बारिश हो गई कि यहां के डैम के गेट तक खोलना पड़ गए.

ADVERTISEMENT

UP Weather Updates
UP Weather Updates
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मध्यप्रदेश में अब बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है, बीते दिनों से रफ्तार धीमी हुई

point

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिन बारिश की संभावना नहीं है

point

भोपाल को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश का दौर फिलहाल थमने का अनुमान लगाया गया है

MP Weather: मध्यप्रदेश में अब बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिन बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. भोपाल में तो बीती शाम इतनी बारिश हो गई कि यहां के डैम के गेट तक खोलना पड़ गए. भोपाल को छोड़ दें तो अन्य जिलों में बारिश का दौर फिलहाल थमे रहने का अनुमान लगाया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट नहीं है. इसकी प्रमुख वजह है मौजूदा लो प्रेशर एरिया का कमजोर पड़ जाना. वहीं मानसून ट्रफ भी आगे निकल गया है. वहीं भोपाल में बुधवार-गुरुवार को तेज बारिश की वजह से बड़े तालाब में पानी बढ़ गया. जिसके बाद गुरुवार को भदभदा-कलियासोत और कोलार डैम के एक-एक गेट खोलना पड़ गए.

इसके कारण काफी पानी को बाहर निकालना पड़ा. भोपाल में बारिश बहुत अच्छी हुई है. यहां पर बारिश का दौर लगातार जारी है. मध्यप्रदेश में इस वक्त किसी अन्य जिले में इतनी बारिश नहीं हो रही है जितनी भोपाल में हो रही है. भोपाल में हो रही इस बारिश की वजह से यहां का मौसम खुशनुमा और ठंडा हो गया है.

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जता रहा है मौसम विभाग

मौसम विभाग का वैसे तो स्पष्ट अनुमान है कि अगले 4 दिन अधिकतर जिलों में बारिश नहीं होगी. यदि होगी भी तो बेहद मामूली होगी. जिन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, वे जिले हैं छतरपुर, पन्ना, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन आदि जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतर जिलों में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी. ग्वालियर-चंबल संभाग में उमस भरा मौसम बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: कैसा रहेगा आज मध्यप्रदेश के सब ज़िलों में मौसम, जानें अपने शहर का हाल