MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आज फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 3 अगस्त को भी मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. खजुराहो सबसे गर्म और खरगोन सबसे ठंडा जिला रहा. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update
Google CTA

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई और अब 3 अगस्त को भी मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है.